Kalinga : अघोर तपस्या करके बुराई से जन्मा एक राक्षस जो आज तक जंगल में घूम रहा है अगर गलती से भी वहां गए तो मौत पक्की...
𝗞𝗮𝗹𝗶𝗻𝗴𝗮 : साउथ की फिल्म है प्यार व्यार एक्शन जैक्शन तो होता रहेगा चलो सीधा फिल्म के कहानी पर नजर डालते है।
एक गांव का लड़का बचपन से जंगल में एक बक्सा ढूंढ रहा है जिसमें एक किताब है जिसमें सारे जवाब है जो उससे सोने नहीं देते।
एक छोटा सा गांव जिसका रास्ता उस जंगल से गुजरता है जहां से वापस अभितक कोही नहीं आया। चिंता मत करिए पूरा जंगल भूत के बाप का नहीं है, जंगल के बीचोबीच एक बड़ा सा पेड़ काटकर नीचे रखा है जहां से दो सीमाएं मुड़ती है एक सीधे अपने रास्ते से निकल कर गांव में चले जाओ दूसरे उस पेड़ को पार करके उसके इलाके में चले जाओ बोलो है हिम्मत ?
लेकिन वो असुर है क्या ,? और आया कहा से तो यहां से कहानी कही साल पीछे जाती है, हुकूमत राजा महाराजा वो की तब एक कलिंग साम्राज्य एक जगमगाता चांद था जिससे दूसरा राज्य जो अपनी लालच की आड़ में उस राज्य को हासिल करना चाहता था युद्ध हुआ लेकिन जीत असफल हुई कलिंग राज्य सिर्फ दिखावे से ही नहीं अंदर से भी इतना ही शक्ति शाली और कठोर है। कलिंग राज्य के सामने अपनी हार देखकर मन विचलित हुआ। तो उसने खुदको की फांसी लगा ली आगे बारी आती है उसके वंश बेल की जो अपने मन में लालच से ज्यादा क्रूरता लेकर बैठा है क्योंकि पिता के मौत इसी की नाकायबी से हुई। इस बार पहले से ज्यादा सैनिक हम लेके जाएंगे और कलिंग राज्य जीत कर ही आएंगे,कोशिश अच्छी थी लेकिन इस बार में भी बेल के हाथों में हार ही मिली।
अभितक जो लडा गया वो धर्म युद्ध था लेकिन अब बात सीमा पार कर चुकी है इसीलिए बेल ने बल के साथ साथ कही यज्ञ पूजा करके उस असुर को निर्माण किया जिससे लोग असुर दक्षि बुलाते थे।
धीरे धीरे राज्य का नाश होना शुरू हुआ लोग अब पागल से हो रहे थे कौन अपने हाथों से ही अपना कान काटकर खा रहा है तो कोही अपना हाथ इसकी शिकायत जब प्रजा ने लोगो से की तो उनके पास इसका कोही उत्तर नहीं था। इस चीज का उपाय ढूंढने राजा ने अपना महल धन संपत्ति पत्नी संतान सबकुछ छोड़ कर अकेले ही जंगल की और निकल गए। अपने राज्य का नाश होते जब राजा की पत्नी ने महाऋषि से मिली तब महाऋषि ने उन्हें एक उपाय दिया एक विधि जो आपको करनी होगी परन्तु याद रहे थोड़ी सी भी चूक नहीं होनी चाहिए। चिंता मत करिए मेने तो बस फिल्म की असल कहानी बताई है फिल्म अभी बहुत बाकी है।
लिंगा कहानी का हीरो कलिंग राज्य का ही वंशज है जिसे वो विधि पूरी करनी ही होगी नहीं तो गांव में कोही भी जिंदा नहीं बच पाएगा।
फिल्म एवरेज बजट की है इसलिए थोड़ा बहुत ऊपर नीचे हो सकता है। ( चूक भूल माफ करना )
फिल्म के निर्देशक है : ध्रुवा वायु
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें