Jailer 2 : जेलर के डायरेक्टर नेल्सन दिलीपकुमार ने दिया दुनिया को एक मौका

जैसे कि आप जानते ही होंगे नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित तमिल  फिल्म जेलर का सिक्वल यानी कि अगले भाग का अनाउसमेंट हो चुका है। इसी अगर आपने इसका पहला भाग यानी कि रजनी द जेलर फिल्म देखी हो तो आप यह बात बखूबी जानते ही होंगे कि फिल्म में एक या दो नहीं बल्कि बहुत सारे बड़े सितारे काम करते नजर आए थे। फिल्म निर्देशक नेल्सन द्वारा लिखी कहानी और गानों की धुन पर लोगो को नचाने वाले अनिरुद्ध के चलते फिल्म अपने चलते साल यानी कि 2023 की सबसे कमाई करने वाले फिल्म में अव्वल नंबर पर रुकी रही। 

हाली में सोशल मीडिया पर चलते जेलर 2 का प्रोमो देखकर लोगो में काफी बातचीत चल रही है। इसी जेलर और रजनीकांत का दमदार फैन बेस की चिल्लाहट देखकर फिल्म निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार भी कहानी पर पहले से और कही गुना ध्यान दे रहे है। वैसे तो फिल्म  का बजट और  कास्टिंग एक्टर की सूचना अभितक किसी भी प्रकार सामने नहीं आई है। लेकिन फिल्म के दूसरे भाग की नई कहानी के साथ नए नवेले चेहरे भी हमें देखने मिल सकते है, इसी बात को ध्यान में  लेकर फिल्म के निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार ने अपने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालते हुए यह कहा कि हम और भी  प्रतिभाशाली एक्टर की जरूरत है। अगर आप इस 
फिल्म में अपना एक डेब्यू या रोल करना चाहते है तो हमने दिए व्हाटऐप नंबर पर अपना टैलेंट एक्टिंग की एक मिनिट की वीडियो बनाकर भेजे। 

इसी के साथ साथ उन्होंने यह भी कहा है कि, याद रखिए यह आपकी असलियत भरी एक्टिंग होनी चाहिए ना कि किसी इंस्टाग्राम में बनाई रील या किसी सोशल मीडिया वीडियो के तरह। 

वैसे अगर आप में सच में एक्टिंग छुपी है तो यह एक बड़ा प्रोजेक्ट आपको दुनिया में मशहूर होने का मौका दे रहा है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

एक कचरे से डिब्बे से जुड़ी कहानी महाराजा क्यों लगा रहा है हर तरफ आग..