Hridyam : love - drama कॉलेज के भी वो क्या दिन थे जो आज भी दिल में जगह बनाकर बैठे है। फिर से याद आयेंगे वो दिन यह फिल्म देखकर।

स्कूल हो या कॉलेज यह दोनों ही हमारे जिंदगी  वो याद बनकर रह जाती है जिससे हम कभी छोड़ना ही नहीं चाहते थे। क्लास में शोर करना कम पढ़ाई मस्ती ज्यादा करना सारा दिन दोस्तो में बिताना।
क्या तू क्या में हम सभी एक है, वही यारी वही दोस्ती कॉलेज के बाद बिखर जाती है।  हम  हमारी जिंदगी के कठोर स्थिति में भी वो पल याद करके हस सकते है रो सकते है। गया वक्त वापस तो नहीं आ सकता लेकिन वो यादें हर लड़के लड़की के हमेशा दिल में होती है आखरी सांस तक। 

 Hridyam : यह फिल्म इसी पर आधारित है जिसके हर उस लमहे से हम जैसे जुड़ से जाते है। शुरुवात एक ट्रेन से होती है जिसमें एक लड़का बैठा है नाम है अरुण ( प्रणव मोहनलाल ) जो पढ़ने जा रहा है चेन्नई के एक बड़े कॉलेज में। हर बार की तरह मिलते ही सीनियर्स का इनपर रोक झाड़ना, यह पहनो यह मत पहनो ऐसे चलो मिलते ही सेल्यूट करो और भी बहुत कुछ जब अरुण ट्रेन में बैठता है तभी उसकी दोस्ती एक लड़के से होती है जिसका नाम होता है एंथोनी ( अस्वंत लाल ) यही से एंथोनी अरुण का करीबी दोस्त बनता है , बाकी की पहचान कॉलेज में जाकर होती है। जिनमें किसीको गाने का शौख है तो किसीको बजाने का कोही टीचर बनना चाहता है तो कोही फोटोग्राफर। कॉलेज की जिंदगी है प्यार के बिना जिंदगी थोड़ी बोरिंग सी है,  कॉलेज के एक दो दिनों बाद ही लड़की की एंट्री होती है । Uff उसकी वो काली आंखे उसके वो घुंघराले बाल उसकी वो खिलखिलाती हंसी नाम है दर्शना रील में भी और रिया में भी  ( darshna Rajendran) लेकिन यह पहला प्यार है अभी तो कहानी की शुरुवात हुई है आधे रास्ते में और एक जिसके साथ तो जिंदगी बसानी है। नाम है नित्या ( कल्याणी बालगोपाल )  फिल्म की शुरुवात तो मेने बता दी अब आगे क्या होगा कॉलेज में आवारा लड़कों के साथ क्या अरुण खुदको सुधार पाएगा या इनकी तरह यही रह जाएगा कहानी है तो बहुत सीधी भोली लेकिन हमें तो यह भोला पन ही पसंद आता है ।  पूरी फिल्म आप Hotstar पर आराम से देख सकते है। 

फिल्म के निर्देशक है विनीत श्रीनिवासन. 

यह एक मलयालम रोमांटिक फिल्म है जिसका बजट सिर्फ 5 करोड़ तक ही था फिर भी भी यह फिल्म लोगो को इतनी पसंद आई कि फिल्मे अपने बजट से कही गुना कमाई करके 2022 की तीसरी सबसे कमाई करने वाली फिल्म बन गई। क्योंकि यह सिर्फ एक कॉलेज की ही नहीं लोगो के एक इमोशन की कहानी है जो लोगों से प्यार से जुड़ती है। फिल्म की संगीत फिल्म की कहानी फिल्म के डायलॉग सिनेमाग्राफी हर एक चीज बहुत ही खूबसूरत तरीके से ली  गई है।  


वैसे क्या आपने यह फिल्म अभितक देखी या नहीं हमें कमेंट में जरूर बताइए। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

एक कचरे से डिब्बे से जुड़ी कहानी महाराजा क्यों लगा रहा है हर तरफ आग..