3 best horror film you need to watch

हेलो दोस्तों अगर आप भी मेरी तरह भूतिया फिल्मे देखने के शौक रखते है और कोही भी अच्छी भूतिया फिल्मे देखे बिना नहीं रह सकते तो आप सही जगह है आज में आपको 3 ऐसे भूतिया फिल्मे बताऊंगा जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए बस याद रहे सामने भूतिया फिल्म चल रही हो और कानो में हेडफोन ज़रूर होना चाहिए। तो चलिए जानते है कौनसी है वो 5 भूतिया फिल्मे...

1) 𝗧𝘂𝗺𝗯𝗮𝗮𝗱 : मेरे खयाल से अभितक तो अपने यह फिल्म देखी ही होगी अगर हा तो बहुत अच्छी बात है और अगर नहीं तो में आपके लिए बस एक ही लाइन कहना चाहूंगा     

बंटी तेरा साबुन स्लो है क्या ?

खेर मजाक से हटकर मे यह इसीलिए कह रहा हु क्योंकि यह फिल्म एक नहीं बल्कि दो बार थिएटर में रिलीज हो चुकी है।

जिन्होंने नहीं देखी उनके मन में बस यही सवाल होगा कि ऐसा क्या खास है उस फिल्म में ?

कहानी : धरती मां  के कोख से जन्मा एक वो असुर जो अपने पीठ पीछें लालच लेकर और आगे बरसो भरी भूख लेकर महाराष्ट्र में बसे एक गांव में छुपाकर बैठा है एक गुफा के अंदर। 

 उसके पास गए तो सोने के सिक्के मिलेंगे करना कुछ नहीं बस बाजरी के आटे की कठपुतलियां बनाकर उस गुफा में जाना होगा 
चिंता मत करिए आपने एक पवित्र रिंग खींची है इसीलिए वो शैतान उसके अंदर नहीं आ सकता अगर गलती से आ भी गया तो जलकर राख हो जाएगा।  उसके  घर से लाई हुई बाजरी के आटे की कठपुतलियां आपको चारों और डालनी होगी वो उन कठपुलिए खाने के लिए लड़ेंगे आपको इसका मौका पाकर उनकी पीठ फाड़कर सोने के सिक्के निकालने है, लेकिन याद रहे आपने जो उन्हें आटे की कठपुतलियां खाने दी है वो बस उनका ध्यान भटकाने के लिए लेकिन  अगर एक भी गलती हुई तो मौत पक्की।  ( अमेजन प्राइम )


2 )  ब्रह्मायुग्म :  दूसरी फिल्म हम साउथ से उठाते है।   ( काला जादू क्या  होता है जरा हमें भी तो दिखाओ )
अरे दिखाता हु दिखाता हु काला जादू क्या काले जादू से भी भयानक चीज में आपको दिखाता हु जो आखिर में इंसान के अंदर से सीधा पेट फाड़कर बाहर  निकलती हुई  एक कोने में चुप चाप बैठ कर हमें देखता है अरे थोड़े देर के लिए ही सही फिल्म से हटकर जरा सोचो वो सीन जैसे सामने वही शैतान हो जो अभी अभी  एक इंसान का पेट चीरकर बाहर निकला है और एक दीवार के एक कोने में बैठकर अपनी बड़ी बड़ी काली आंखों से तुम्हे घूर रहा हो। 
कहानी की शुरुवात होती है दो दोस्तो की जो कि जंगल में भटक चुके है, बाहर निकलना तो चाहते है लेकिन जंगल रास्ता छुपा रहा है ताकि हम यही रहे तभी दोनों में से एक को सामने थोड़ी दूरी पर एक औरत दिखती है जिसने हल्का सा आधा अधूरा अपना बदन ढका हुआ है और अपने गोरे बदन और सुंदर चेहरे की खूबसूरती के जाल में तुम्हे फंसा रही है। जब वो दूसरे को यह बात बताता है तो वो तुरंत समझ जाता है को यह उसका मायावी बिछाया जाल है जिसमें वो हमें फसाना चाहती है, वहां ध्यान मत देना और जाने की तो बात ही मत करना लेकिन क्या करे बाबू भैया औरत का चक्कर उसके कही समझाने पर भी वो उसके पास जाता है। हाथ पकड़ा गले मिले हुआ रोमांस चालू लेकिन यह क्या उसके पीट से वो खून क्यों निकल रहा है ? अरे क्यों ना निकले जिस स्त्री  महकती सुंदरता को देखकर वो मोहित हुआ था असल में वो कोही स्त्री नहीं बल्कि एक डायन है जो लोगों को पास बुलाकर मारती है। चिंता नको यह तो बस एक डायन है जो आपको हर भूतिया फिल्म में मिल जाएगी असली राक्षस तो जंगल के बहुत अन्दर एक घर में कुर्सी पर बैठा है जिससे भगवान के नाम से भी इतनी नफरत है, जो जब चाहे जोरदार बारिश गिरा सकता है जब चाहे रात का दिन कर सकता है। 

एक तो मारा गया और दूसरे ने गिरते संभलते रात गुजरने के लिए एक सहारा ढूंढा घर हा वही घर  जिसके सामने कुर्सी डालकर बैठकर अपनी एक पैर दूसरे पैर पर रखकर पान चबाता हुआ एक एक बूढ़ा जो अपने अंदर अघोरी विद्या से उस बुराई को समाकर बैठा है। जिससे तुम अभितक अंजान हो। तुम आए तुमने खाना खाया तुमने रात गुजारी और अब तुम जा रहे वो भी खुदके मर्जी इतना आसान नहीं ; 

फिल्म स्क्रीन कलरफुल नहीं है  इसीलिए पूरी फिल्म ब्लैक एंड वाइट कलर में है और आधी से ज्यादा फिल्म तक तो शायद आप थोड़ा बार भी हो जाओ क्यों अभितक ना कोही खास दिखाया है तो आगे क्या ही खास होगा तो जरा रुकिए असल कहानी तो अब शुरू होनी बाकी है जब तुम्हे पता चलेगा जिस घर के मालिक की रोटी तुम खा रहे हो उसकी असली चेहरा कौनसा है।
 
   

3 ) एक पहली माया : बोर हो रहे हो चलो एक खेल खेलते है। रूल्स एकदम सीधे है आपने  bloody marry के बारे में तो सुना ही होगा,हो सकता है तुमने वो खेल भी खेला हो इस खेल की कहानी भी कुछ ऐसे ही है बस खेल में थोड़े से बदलाव हे,
आप जहां चाहे रहो बस याद रहे अकेले रहना आपके आजूबाजू सब अंधेरा हो। और अब आपको कहना है....


माया..तुम्हारा बच्चा मेरे पास नहीं है।

माया..तुम्हारा बच्चा मेरे पास नहीं है। 
फिर से एकबार 

माया..तुम्हारा बच्चा मेरे पास नहीं है।

आगे क्या होगा पता चल जाएगा।

कहानी : एक  भूतिया फिल्म है जो थिएटर में चल रही है, जिससे बिना डरे बिना हारे पूरी देखी तो बदले में आपको पांच लाख रूपये मिलेंगे। लेकिन याद रहे हम तो बस आपसे नॉर्मली पूछ रहे है बाकी हिम्मत आपको साहस आपका डरे मरे हम जिम्मेदार नहीं।

माया एक बच्चे की मां जिससे बच्चे साथ ही एक ताबूत में दफनाया गया हो वजह उसके हाथ में चमकती हीरे की करोड़ों की अंगूठी जो उसके प्यार की निशानी है। आगे की कहानी आप खुद देख लेना मूवी यू ट्यूब पर फ्री में मिल जाएगी।


इस फिल्म को निर्देशित किया है 

और इस फिल्म के कास्टिंग एक्टर एक्ट्रेस है  नयनतारा,

फिल्म 2015 की है जब बाहुबली जैसे फिल्मों का द्वार था।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

एक कचरे से डिब्बे से जुड़ी कहानी महाराजा क्यों लगा रहा है हर तरफ आग..