2024 में आई साउथ actor jiiva की दो बेहतरीन फिल्मे एक हंसाएगी तो दूसरी सताएगी जानिए कौनसी है बेहतर... varalaru mukkiyan/ Black
गुजरे साल 2024 ने लोगो को कही बेहतरीन फिल्मे दी लेकिन सबसे बड़ा हाथ मारा पुष्पा भाऊ ने अपने अतरंगी और दमदार एक्शन भरी कहानी की परख रखने वाली साउथ सिनेमा ने आज काफी नाम कमाया । साल के यही आखरी सफर में आई jiiva की दो फिल्मे आपको जरूर देखनी चाहिए।
𝗩𝗮𝗿𝗮𝗹𝗮𝗿𝘂 𝗺𝘂𝗸𝗸𝗶𝘆𝗮𝗺 : ( क्या आपका ऐसा कोही दोस्त है जो खुद तो अकेला है लेकिन दूसरों की खुशी भी उससे हजम नहीं होती !
फिल्म के निर्देशक है संतोष राजन
एक्टर : jiiva - कार्तिक pragya nagra - जमुना kashmira pardeshi - यमुना और बहुत कोही...
कहानी कुछ ऐसे ही है जहां हम देखते है एक लड़के को जो खुद तो अभितक सिंगल है लेकिन दोस्तो को भी जीने नहीं देता। नाम है कार्तिक
न केवल उसके दोस्त बल्कि उसके परिवार वाले भी उसकी इन्हीं सारी हरकतों से नाखुश है उसके पीता तो उससे मंगल ग्रह पर भेजने की बात करते है जब रात में यह बात jiiva को पता चलती है तब अगले दिन सुबह ही अपने मां पापा से रूठकर घर के बाहर जाने की तैयारी में रहता है, तभी घर के दरवाजे पर दस्तक पड़ती है सामने देखा तो एक खूबसूरत लड़की खड़ी है जो पड़ोस में नई नई रहने आई है इसीलिए मिठाई बाट रही है। नाम है ( जमुना ) लेकिन मिठाई बस एक बहाना है असल में वो लड़की आसपास के घर का डाटा कलेक्ट कर रही है जो कि उसके पिता ने कहा था।
इसी खूबसूरत गुलाब की सुगंध के पीछे पीछे जब कार्तिक जाता है तो उससे और एक झटका मिलता है जिस गुलाब को वो पटाने की कोशिश में था उसकी एक बड़ी बहन भी है जो और भी खूबसूरत है नाम है ( यमुना ) अब आगे क्या होगा क्या यमुना कार्तिक के प्यार में पड़ पाएगी या कहानी कोही अलग ही मोड लेगी जानिए इस मूवी से
फिल्म बहुत कॉमेडी और ड्रामेबाज है तो अगर आप रोमांटिक और कॉमेडी फिल्मों के दीवाने है तो आपको यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।
( फिल्म के आखिर में jiiva का एक लेडी गेट अप लुक है जिसके सामने तो मानो बड़ी बड़ी हीरोइन भी फैल है। )
𝗕𝗹𝗮𝗰𝗸 : वही उसी साल आई jiiva की दूसरी फिल्म black ने लोगो को हैरान कर दिया हॉलीवुड जैसी फिल्में बनाना इंडिया की बस की बात नहीं ऐसा कहने वाले लोगो के मुंह पर तमाचा मारती है यह फिल्म...
ज़रा सोचिए आप किसी अनजानी जगह घूमने गए है, आपने एक विला या रूम रेंट पर लेते है याद रहे आप उस एरिया में रहने वाले पहले और अकेले है लेकिन जब रात होती है तब अचानक आपके घर के सामने वाले घर की लाइट जलती है। घर के पास वाले रास्ते में सभी जगह लाइट है सिवाय एक जगह अंधेरा... लेकिन इस अंधेरे से गुजरने की गलती मत करना वरना दूसरी दुनिया में चले जाओगे क्योंकि जिस अंधेरे को आप बस एक मामूली सी बात सोचकर टाल देते है असल में वो एक ब्लैकहोल है जो इंसान को दूसरी दुनिया में भेजता है।
कहानी एक शादीशुदा जोड़े की जिनकी जिंदगी हंसी खुशी मौज मस्ती में गुजर रही थी लेकिन एक दिन वे कही बाहर घूमने का सोचते है किसी अच्छी और शांत भरी जगह पर लेकिन रात होते ही वो देखते है कि सामने उनके सामने वाले घर में भी लाइट जल रही है बगर किसी इंसान के क्योंकि उनके अलावा वह पर कोही था भी नहीं, जब वो सामने वाले घर में जाते है तो उन्हें एकदम सेम तो सेम उनकी घर की कॉपी जैसा वो लगता है जिसे jiiva ( वसंत ) यह सोचकर नजर अंदाज कर देता है कि कोही हमारे साथ मजाक कर रहा है लेकिन कहानी में का रंग तब बदलता है जब उन दोनों को पता चलता है जिस उनके जैसे ही हमशक्ल सेम अनंत सेम अरण्या जो उनके सामने वाले घर में रह रहे है एक टाइम लाइन क्रॉस कर के जो कि उन्होंने ही अनजाने में की थी। कहानी जैसे जैसे आगे बढ़ती है हम वैसे वैसे क्यूरियस होते जाते है कि आगे क्या होगा अब क्या होगा। कहानी शायद आपको भूतिया लगे लेकिन कहानी पूरी थ्रिलर और मिस्टीरियस से भरी पड़ी है सवाल तो काफी सारे है लेकिन जो कि यह चिंताजनक सवाल तैयार करता है ( क्या वो दोनों वहां से निकल पाएंगे या नहीं ) फिल्म के निर्देशक है 𝗔.𝗝 𝘀𝘂𝗿𝗲𝗻
और एक्टर है प्रिया शंकर और जीवा । फिल्म आपको अमेजन प्राइम पर हिंदी में देखने को मिल जाएगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें