जेलर 2 : अरे कबतक पुष्पा 2 पर अटके रहोगे ! वो जेलर फिर एक बार आ रहा है अपना हुकुम झाड़ने; झुकने के लिए तैयार रहो।

जेलर ; एक वो नाम जिसके नाम से भी लोग थरथर कांपते है, जिसके हुकुम पर दिन तक झुकती है। जिसके बात मानी वो बचा नहीं तो याद है वो दिल्ली का सेंट्रल झेल ! कैसे भूल सकते है।
मुत्तुवेल पांडे एक सीधा सा आदमी जिसके घर में पूजा करने से पहले सर घर के बाहर पैर तक नहीं रखते कोही सोच तक नहीं सकता यह आदमी इतना खरनाक भी हो सकता है। उसका बस एक ही फंदा अगर शराफत से चलोगे तो दुश्मनी नहीं दोस्त होकर घर पर खाना खाने आयेंगे लेकिन अगर बुराई को चुना तो समझले सर कटा फिर सामने वाला चाहे मेरा परिवार वाला या में खुद क्यों ना हो।
जो गलत है वो गलत है। यह मेरा रुल है तुम चाहे खुशी से मानो या दुःख से मानना तो पड़ेगा...।  

2023 में चुपके से लगी वो आग जो आज तक ना कभी बुझ पाई है और नहीं बुझ पाएगी। जानता हु मन में सवाल तो जरूर होगा ऐसा क्या है जेलर में ? क्या नहीं है वो पूछो, एक वो पिता जिसने अपने बेटे को भी मार दिया ताकि उसके ऊपर लगा यह घिनौना कलंक घरवालों या समाज पर ना लगे। 2022 में आई तलापति विजय के साथ बड़ी फिल्म बीस्ट देकर रॉ एजेंट वीर की कहानी बड़े पर्दे पर उतारी बस  ग़लती कुछ गिनी चुनी सी थी, फिल्म की कमजोर कहानी बाकी तलापति विजय पर कोही एक्टिंग के तो सारे दीवाने है। अब क्या करे बीस्ट कोही छोटी बजट वाली फिल्म तो थी नहीं जो कैसे वैसे चल जाएगी ऊपर से से फिल्म के आखिर में अपनी।अगली फिल्म का भी अनाउसमेंट कर दिया। लेकिन बीस्ट की नाकाबी देखकर कौन प्रोड्यूसर भला अगली फिल्म को पैसे लगाएगा ?  अगली फिल्म कोही मजाक नहीं सीधा साउथ के सुपरस्टार के साथ थी।  लेकिन लोग ट्रोल कर रहे थे फ्लॉप बिट के बाद नेल्सन को कही लोगो ने तो यह तक कह दिया कि आप फिल्म में रहो लेकिन फिल्म के डायरेक्टर को हटवा दो, लोगो के इतने सारी बातों के बावजूद रजनीकांत ने नेल्सन दिलीपकुमार को एक मौका दिया। और 2023 में बड़े पर्दे पर जेलर उतरी आगे आप  जानते ही  होंगे।  250 से 300 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 600 से भी ज्यादा करोड़ कमाए।  ज़रा सोचिए अगर वो मौका नेल्सन को नहीं मिलता तो शायद ही हम इस  जेलर कभी देख पाते।



       जेलर की कामयाबी के बाद अब लोग कहते है जब कहानी  नेल्सन की हो और धुन अनिरुद्ध की मतलब थिएटर में  फिर एक बात आग तो लगने वाली है। चिंता मत कीजिए  पूरे एक साल बाद फिर वो जेलर फिर एक बार वापस आ गया है वो भी अपने अंदाज में।  2023 में आए जेलर तो बस मेरी कहानी की शुरुवात थी असली मजा तो जेलर 2 में आने वाला है।  अब एक झटके में सर एक एक के नई दस दस लोगो के कटेंगे। आप बस देखते जाओ। प्रोमो सुन टीवी पर कबका आ चुका है, आप चाहे तो देख सकते है। 
वही अंदाज वही स्टाइल वही मौत की हसी फिर एक बार जेलर के साथ जल्द ही पर्दे पर फिर उतरेगी, सर झुकाने के लिए तैयार रहो वो जेलर फिर आ रहा है हाथ में कानून लेकर। याद है वो लाइन जो कामदेव ( जैकी श्रॉफ ) ने वर्मान (  विनायकन)। से कही थी। उसके सामने कोही सर नहीं उठा सकता, हुकुम है टाइगर का झुकना तो पड़ेगा।


निर्देशक :  नेल्सन दिलीपकुमार 

 म्यूजिक डायरेक्टर :  अनिरुद्ध रविचंद्रन 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

एक कचरे से डिब्बे से जुड़ी कहानी महाराजा क्यों लगा रहा है हर तरफ आग..